Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार नहीं, बल्कि चार बार विराट बना चुके है किसी टेस्ट सीरीज में ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज में जहां एक तरह सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे है. वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी आसानी से जमकर रन बना रहे है.

544 रन बना चुके विराट इस टेस्ट सीरीज में 

बता दें, भारतीय कप्तान विराट कोहली 68 की बेहतरीन औसत से 544 रन अबतक शुरूआती टेस्ट मैच में बना चुके है. वह इस सीरीज की 8 पारियों में अबतक दो शतक व तीन अर्धशतक बना चुके है.

चौथी बार किया किसी सीरीज में 500 का आँकड़ा पार 

England team fearless in tough situations: Kohli

बता दें, कि किसी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने 500 के आँकड़े को चौथी बार पार किया है. वह इससे पहले भी तीन बार टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा रन बना चुके है.

विराट कोहली ने पहली बार 500 से ज्यादा रन साल 2014-15 की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाये थे. उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में कुल 692 रन बनाये थे.

इसके बाद इंग्लैंड की टीम के खिलाफ साल 2016-17 में खेली गई सीरीज के दौरान भी विराट कोहली ने 500 से अधिक रन बना दिए थे. इस सीरीज में विराट के बल्ले से कुल 655 रन निकले थे.

तीसरी बार विराट कोहली ने 500 से ज्यादा रन श्रीलंका के खिलाफ बनाये. उन्होंने श्रीलंका के खिलफ 2017-18 की सीरीज के 3 मैचों में 610 रन बना डाले थे. अब एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ 2018 की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने 500 से ज्यादा रन बना लिए है.

हासिल कर चुके है अबतक कई शानदार उपलब्धियां 

बता दें, कि विराट कोहली अबतक अपने क्रिकेट करियर में कई शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुके है. वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 58 शतक लगा चुके है.

विराट ने 70 टेस्ट मैच खेल लिए है. जिसमे उन्होंने 54.44 की शानदार औसत से 6098 रन बना लिए है. विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 23 शतक और 19 अर्धशतक लगा चुके है. विराट कोहली वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज भी है.

 

The post एक बार नहीं, बल्कि चार बार विराट बना चुके है किसी टेस्ट सीरीज में ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.