Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सोहैल खान ने धोनी और सचिन नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी के विकेट को बताया करियर का महत्वपूर्ण विकेट

विराट कोहली का विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए एक बहुत ज्यादा खुशी का क्षण होता है. इसी बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहैल खान ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने विराट कोहली के विकेट को अपने क्रिकेट करियर का सबसे यादगार क्षण बताया है.

बता दें, कि उन्होंने विराट कोहली को साल 2015 के विश्व कप में आउट किया था और इसी पल को उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का सबसे यादगार क्षण बताया है.

विराट का विकेट मेरी जिंदगी का बहुत खास पल

पाक पैशन डॉट के पत्रकार ने जब सोहैल खान से पूछा,  पाकिस्तान के लिए खेलते समय आपका सबसे ज्यादा गर्व का क्षण क्या रहा है?

इस सवाल का जवाब देते हुए पकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहैल खान ने कहा,

हाँ, मेरे पास कुछ ऐसे यादगार क्षण हैं जिन्हें मैं भूल नहीं सकता हूं, क्योंकि मुझे अपने इन पलों में दिल से खुशी मिली है. पहला क्षण वह था जब मैंने 2015 विश्व कप में एडिलेड के मैदान पर भारत के खिलाफ 5 विकेट हासिल किये थे.

यह मेरे लिए विशेष था, क्योंकि मैंने खुद को और दूसरों ने मुझे इस काम को पूरा करने के लिए चुनौती दी थी और मै इसे करने में सक्षम भी रहा था. मैंने इस दौरान विराट कोहली का विकेट भी हासिल किया था. जो मेरे लिए मेरी जिंदगी का बहुत खास पल था.”

एबी का विकेट भी मेरे लिए रहा खास 

उन्होंने आगे अपने गर्व के पल बताते हुए कहा, “उसी टूर्नामेंट में, मैंने एबी डिविलियर्स का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया था. वह एक अहम मैच में हमारी जीत के बीच खड़े थे. ऐसे में उनका महत्वपूर्ण विकेट मुझे हासिल हुआ था. यह भी मेरी जिंदगी का खास पल था. 

साल 2016 में मैंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में चौथे टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किये थे, वह भी मेरे लिए गर्व का क्षण था. यह और भी विशेष था, क्योंकि ना सिर्फ मेरे प्रदर्शन से सीरीज को 2-2 से बराबर करने में मदद मिली थी, बल्कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान नंबर एक स्थान पर भी पहुंचा था.”

बता दें, कि सितंबर साल 2017 के बाद से सोहैल खान को पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिल पा रही है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 13 वनडे में 19 विकेट, 9 टेस्ट में 27 विकेट व 5 टी-20 में 5 विकेट हासिल किये है.

The post सोहैल खान ने धोनी और सचिन नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी के विकेट को बताया करियर का महत्वपूर्ण विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.