Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरू बोले, जो मजा सोने में है वो किसी कोने में नहीं!

नई दिल्ली 
सोशल मीडिया पर मजाक करने के लिए मशहूर वीरेंदर सहवाग ने आज एक बार फिर अपनी हवाई यात्रा पर चुटकी ली। रविवार को उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के इस पूर्व विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए आराम पर अपने ही अंदाज में चुटकी ली है। 
 
अपने टि्वटर अकाउंट पर वीरू ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सहवाग फ्लाइट की सीट पर लेटे हुए हैं और अपने मोबाइल पर किसी गतिविधि में व्यस्त हैं। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए टीम उन्होंने लिखा, 'सभी परिस्थितियों में फिट होने का प्रयास कर रहा हूं। एक दौर था, जब खाट (चारपाई) होती थी। अब एयरलाइन की सीटों के बीच में लेटा हूं। इन छोटी-छोटी खुशियों में क्या गजब का अहसास है।' इसके बाद उन्होंने आराम पर अपना गजब का फन भरा वन लाइनर भी दे मारा।