Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने पहनी अनुष्का शर्मा के नाम की टी-शर्ट, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही वायरल

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने लम्बे अफेयर के बाद अनुष्का शर्मा से 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी. दोनों ने इटली के मिलान शहर में जाकर गुपचुप शादी की थी.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं और दोनों ही अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया में खुलकर करते हैं.

विराट कोहली ने पहनी अनुष्का के नाम की टी-शर्ट 

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने अनुष्का की दी गई अंगूठी चूमकर उन्हें याद किया था. अब विराट ने अनुष्का शर्मा के नाम की टी-शर्ट पहन ली हैं.

अनुष्का के नाम की पहनी हुई टी-शर्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं. कोहली की इस सफ़ेद रंग की टी-शर्ट में लाल रंग का दिल का निशान बना हुआ हैं औत्र इसके नीचे A बना हुआ हैं.

अनुष्का भी पहन चुकी हैं विराट के नाम की टी-शर्ट 

बता दें, कि सिर्फ भारतीय कप्तान विराट कोहली ही नहीं बल्कि उनकी धर्म पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके नाम की टी-शर्ट पहन चुकी हैं. अनुष्का शर्मा की भी एक तस्वीर विराट के जर्सी नंबर-18 और उनके नाम के साथ वायरल हो चुकी हैं.

 

 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रहे ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’

बता दें, कि हाल में ही भारत-इंग्लैंड के बीच समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ रहे थे. उन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 593 रन बनाये थे.

इस दौरान विराट का औसत 59.3 का रहा था और उन्होंने सीरीज में कुल दो शतक व तीन अर्धशतक लगाये थे. हालाँकि, विराट कोहली के इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था.

The post विराट ने पहनी अनुष्का शर्मा के नाम की टी-शर्ट, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.