Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और एमएस धोनी के बारे में कुछ ये शब्द कह रहे भारत के युवा खिलाड़ी

भारतीय टीम वर्तमान में एशिया कप खेलने के लिए युएई गई हुई हैं. बता दें, कि भारत की एशिया कप टीम में नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया हैं और कई युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली हैं.

युवा खिलाड़ियों को अगर कोई भी परेशानी आ रही हैं, तो वह एमएस धोनी से सलाह ले रहे हैं. सभी युवा खिलाड़ी धोनी को ‘माही भाई’ कहते हैं.

माही भाई और विराट भाई दोनों करते हैं युवा खिलाड़ियों की मदद 

इसी बीच हिंदुस्तान टाइम्स ऑफ़ इंडिया पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप खेलने गये एक युवा भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘माही भाई टीम में आने वाले युवा खिलाड़ियों का बहुत सहायक है. उनके टीम में रहने से आपकों एहसास होता हैं, कि आप एक चैंपियन टीम हो. नेट पर भी, वह हमेशा हमें गेंदबाजी में मदद करते हैं.

वह अपने अनुभव से विकेट को देखकर रणनीति तैयार कर लेते हैं और हमें मार्गदर्शन करते है.सबसे अच्छी बात यह है कि जब हम मैदान में होते हैं, तो वह कुछ ओवरों के बाद ही बताने लगाते हैं, कि कौन से क्षेत्र में गेंदबाजी सही रहेगी.

इसी प्रकार, विराट भाई भी खिलाडियों की काफी मदद करते हैं. वह भी खिलाड़ियों को खुद को व्यक्त करने की स्वतंत्रता देना पसंद करते हैं और देश के प्रतिनिधित्व के दबाव में नहीं आते हैं.”

माही भाई और विराट भाई घर जैसा माहौल महसूस कराते 

हिंदुस्तान टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के एक और नौजवान खिलाड़ी ने कहा, कि “कोहली भाई और माही भाई जैसे खिलाड़ियों की टीम का हिस्सा बनकर मैंने बहुत खुशी महसूस की है.

जब आप शुरुआत में आते हैं, तो आप उनसे संपर्क करने के लिए थोड़ा नर्वस महसूस करते हैं, लेकिन वह जल्द ही आपका टीम में इस तरह स्वागत करते हैं, कि घर जैसा माहौल महसूस होने लगता हैं. 

मैदान में हमारी फील्डिंग की रणनीति भी माही भाई ही तैयार करते हैं. वह कोहली भाई के लिए कप्तानी को बिल्कुल आसान बना देते हैं.

धोनी का दरवाजा हमेशा सलाह के लिए खुला रहता 

हिंदुस्तान टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी के साथ खेले जाने वाले एक अन्य खिलाड़ी ने कहा, “उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है. आप एक सुझाव चाहते हैं? आप बस जा सकते हैं और उससे बात कर सकते हैं. वह आपकों पक्का अच्छा सुझाव देंगे. 

कोहली आपकों आजादी से खेलने की स्वतंत्रता देते हैं. वह आपकों टीम में सहज महसूस कराते हैं, धोनी और कोहली एक-दूसरे को वास्तव में अच्छी तरह से समझते हैं और उनके लिए भारतीय टीम की जीत पहला उदेश्य हैं.”

The post विराट कोहली और एमएस धोनी के बारे में कुछ ये शब्द कह रहे भारत के युवा खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.