स्पोर्ट्स डेस्क । भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के फाइनल मुकाबला 7 सितम्बर को द ओवल में खेला जायेगा। सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 3-1 से आगे है। इस सीरीज का 5वां और अंतिम मैच कल से खेला जाएगा और इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है ।
अफरीदी को मिली पाक टीम में जगह, एशिया कप में भारत के लिए पेश करेंगे चुनौती
एशिया कप के लिए श्रीलंका टीम में आया स्विंग का बादशाह, ये खिलाड़ी हुआ बाहर
लेकिन भारत इस सीरीज को हारने के बाद अपनी अंतिम एकादश टीम में बहुत बड़ा बदलाव कर सकत है । इस सीरीज में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने भारत को सबसे ज्यादा निरशा किया है । विराट कोहली को छोड़कर सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है । विराट कल अपने अंतिम मैच को जीतकर इस सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए टीम में बहुत बड़ा बदलाव कर सकते हैं ।
18 वर्षीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पांचवे टेस्ट से अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं । केएल राहुल के लगातार ख़राब प्रदर्शन के बाद उनका प्लेइंग इलेवन से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा हैं । युवा हार्दिक पंड्या से टेस्ट सीरीज में काफी उम्मीदे थी. लेकिन ट्रेंट ब्रिज में ऑलराउंडर प्रदर्शन के आलावा उन्होंने खराब प्रदर्शन किया हैं. पांचवे टेस्ट की कोहली एक आखिरी मौका देना चाहेगे. अगर इस बार वह नाकाम हुए तो टेस्ट टीम से उनकी छूट्टी हो सकती हैं ।
एशिया कप के लिए श्रीलंका टीम में आया स्विंग का बादशाह, ये खिलाड़ी हुआ बाहर
विराट कोहली, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत- विकेटकीपर, हार्दिक पंड्या, रवीन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह
Herald