भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच लंदन के ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
मुथैया मुरलीधरन के बाद पहले गेंदबाज बने एंडरसन

भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जेम्स एंडरसन ने श्रीलंका के मुथैया मुरली धरन को पीछे छोड़ा है. भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में खेलते हुए अपनी फिरकी का जादू चलाकर मुरलीधरन ने 105 विकेट निकाले थे.
वहीं जेम्स एंडरसन ने शनिवार को चेतेश्वर पुजारा को आउट करते ही मुरलीधरन को पीछे कर दिया. एंडरसन ने इसके बाद अजिंक्य रहाणे का विकेट भी लिया. अब कुल मिलाकर वह भारतीय बल्लेबाजों को 107 बार आउट कर चुके हैं. यानि 107 विकेट ले चुके हैं.
इस मामले में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व ऑल राउंडर इमरान खान हैं. इमरान ने टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के 94 विकेट लिए हैं. वहीं चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के एम मार्शल हैं. मार्शल ने 76 विकेट लिए. 69 विकेट चटकाकर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड पांचवे नंबर हैं. वेस्टइंडीज के एंडी रोबर्ट 6ठवें गेंदबाज हैं, जिनके नाम 67 विकेट दर्ज हैं.

जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अभी तक 21 विकेट ले चुके हैं. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में एंडरसन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे.
उस मैच में बारिश के बाद बनी गेंदबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का जमकर फायदा उठाते हुए एंडरसन ने पूरे मैच में 9 विकेट निकाले थे. पहली पारी में जहां उन्होंने 5 विकेट लिए थे, तो वहीं दूसरी पारी में 4 विकेट निकाले थे.
भारतीय टीम को उस मैच में एक बड़ी हार से सामना करना पड़ा था. भारत की ख़राब बल्लेबाजी के चलते इंग्लैंड ने एक पारी और 159 रनों से जीत हासिल की थी.
The post मुरलीधरन के बाद भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन appeared first on SportzWiki Hindi.