Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप का कल होगा आगाज, भारतीय टीम है जीत की दावेदार  

इंटरनेट डेस्क। अगर आपको भारत और पाकिस्तान का मैच देखना बहुत पसंद है साथ ही आप इन दोनों टीमों को देखने का काफी समय से इंतजार कर रहें हो तो आपका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 14वां संस्करण कल से शुरू होने जा रहा है, साथ ही आपको बता दे इस बार टूर्नामेंट में छह टीम खिताब के लिए संघर्ष करेंगी। अबकी बार एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है। इस बार सबसे रोचल यह है कि अबकी बात भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली नही बल्कि देश रोहित शर्मा करने जा रहें है। भारत इस खिताब को अपने नाम करना चाहेगी।

हाल ही में इस बार भारत के ग्रुप में हांगकांग की नई टीम ने भी क्वालीफाई किया है। एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि अभी तक इस टूर्नामेंट में भारत का दबदबा रहा है। इन 13 टूर्नामेंटों में से भारतीय टीम छह में जीत हासिल करने में सफल रही है। टीम इंडिया 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2016 में एशिया कप की चैम्पियन बनी थी। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में 2000 और 2012 में चैम्पियन बना था। जबकि श्रीलंका पांच बार ये खिताब जीतने में सफल रही है। श्रीलंका टीम ने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 में खिताब अपने नाम किया था।

साथ ही बताया जा रहा है कि दो साल पहले भारत ने मेजबान बांग्लादेश को आठ विकेट से शिकस्त देकर अन्तिम बार इस खिताब पर कब्जा किया था। इस बार छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप -ए में भारत के साथ पाकिस्तान और हांगकांग को रखा गया है। इसके अलावा ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबला 18 सितम्बर को हांगकांग के साथ खेलेगा।



Herald