Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय खिलाड़ियों को बताया वर्कलोड से बचने का फ़ॉर्मूला

virat kohli

आज के दौर में एक के बाद एक हो रही सीरीज, टूर्नामेंट और लीग के चलते खिलाड़ियों को आराम करना का मौका नहीं मिल पा रहा. जबकि खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहने के लिए आराम बेहद ज़रूरी है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय खिलाड़ियों को वर्कलोड से बचने के लिए एक सलाह दी है.

एडम गिलक्रिस्ट की सलाह

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स को दिए इन्टरव्यू के दौरान जब गिलक्रिस्ट से वर्कलोड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा

”यह हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है. अब बहुत क्रिकेट हो गया है ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है. पर उन्हें दबाव से दूर होते हुए समय निकालने की ज़रूरत है. मुझे पता है कि यह विशेष रूप से भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद मुश्किल है. वह ये कभी महसूस नहीं कर सकते कि वे इससे बच सकते हैं.”

virat kohli kl rahul

गिलक्रिस्ट ने कहा

”यह एक चुनौती है, लेकिन मेरी सलाह है कि कोशिश करें और थोड़ा समय निकाल लें. हाँ, इस बात को नहीं भूलें कि क्योंकि आप भाग्यशाली हैं जो इस जगह खेल रहे हैं. वह आपको वह मिल रहा है जिसे आप प्यार करते हो.”

वहीं गिलक्रिस्ट से पूछा गया कि अलग-अलग फ़ॉर्मेट के हिसाब से खुद को ढालना खिलाड़ियों के लिए कितना मुश्किल होता है. इस पर गिलक्रिस्ट ने कहा

”स्पस्ट रूप से कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट क्रिकेट और चार दिवसीय क्रिकेट के लिए उपयुक्त हैं. उन्हें विशेष रूप से एक ही फ़ॉर्मेट का बनाया जाएगा. हालांकि, मुझे विश्वास है कि एक अच्छा खिलाड़ी सभी प्रारूपों में समायोजित हो जाएगा. साथ ही उनमें सफल भी होगा.”

उन्होंने कहा

”एबी डीविलियर्स, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और डेविड वार्नर जैसे लोगों ने सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है. शीर्ष खिलाड़ियों को हमेशा एक रास्ता मिल जाएगा” 

The post एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय खिलाड़ियों को बताया वर्कलोड से बचने का फ़ॉर्मूला appeared first on SportzWiki Hindi.