Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रोफेशन से ज्यादा हमारे जीवन में निजी जिन्दगी का हैं महत्व: अनुष्का शर्मा

virat kohli anushka sharma

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पिछले वर्ष दिसम्बर में शादी की थी. इससे पहले दोनों साथ में जब भी कहीं बाहर दिखाई देते तो वह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती. हालांकि शादी से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली कभी स्वीकार नहीं किया था.

विराट और अनुष्का का लगभग 4 वर्ष तक अफेयर रहा. अफेयर की ख़बरें तब सबसे ज्यादा वायरल हुईं थीं जब टीम इंडिया 2014 में न्यूजीलैंड के दौरे पर गयी थी. इस दौरान वहां अनुष्का भी पहुंच गयीं थी और दोनों की एक तस्वीर सामने आयी थी.

अपने वैवाहिक जीवन पर ये कहा अनुष्का शर्मा ने 

अनुष्का शर्मा की एक नयी फिल्म सुई धागा आने वाली है. जिसमें एक्टर वरुण धवन और अनुष्का मुख्य भूमिका में हैं. इसके प्रमोशन के मौके पर इंडिया टुडे से बातचीत में अनुष्का ने बताया कि ”हमने कार्य और निजी जीवन में संतुलन बनाया हुआ है. हमारी प्राथमिकताएं बिल्कुल स्पष्ट हैं. हमने साथ में अपने काम को करने का समय निकाला है. हम अपने प्रोफेशन को बहुत अधिक गंभीरता से नहीं लेते हैं, ये हमारी पहचान नहीं है. हम बहुत सामान्य चीज़ें करते हैं. दुनिया के लिए ये सब कुछ हमारा प्रोफेशन है, लेकिन हकीकत में ये सामान्य है.”

anushka sharma virat kohli

वरुण धवन ने विराट कोहली को लेकर कहा ‘‘मै विराट को पहले से जानता था, मैं अनुष्का जानता था. वह एक विनम्र और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं.”

विराट कोहली इस समय छुट्टी पर हैं. उन्हें एशिया कप के दौरान आराम दिया गया है. अब वे अक्टूबर में होने वाली वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान मैदान पर वापसी करेंगे.

इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जिसके चलते उन्हें सीरीज ऑफ़ द प्लेयर चुना गया. कोहली ने 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 593 रन बनाए. दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जॉस बटलर रहे. जिन्होंने 349 रन बनाए.

The post प्रोफेशन से ज्यादा हमारे जीवन में निजी जिन्दगी का हैं महत्व: अनुष्का शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.