स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अपना आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। हालांकि टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज को हार चुकी हैं। बात करेंगे, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय की, जिन्हें इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। बता दे मुरली ने इंग्लैंड दौरे पर शुरूआती तीन मैचों में खिलाया गया था।
मुरली विजय इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज की चार पारियों में केवल 26 रन ही बना पाए। इसके बाद उन्हें टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया। लेकिन मुरली विजय को पूरा विशवास हैं कि, वे एक बार फिर से टीम में वापसी करेंगे। विजय ने एक बातचीत के दौरान कहा कि, वे अपनी वापसी को लेकर बिल्कुल सकारात्मक हैं और मुझे विश्वास है कि, मैं एक बार फिर टीम में वापसी करूँगा। इसके लिए मैं मेहनत कर रहा हूँ।
उन्होंने आगे कहा कि, मुझे टीम में वापसी करने के लिए अपनी बल्लेबाजी में कुछ सुधार करने हैं। इसके अलावा विजय का कहना था कि, मैं पॉजिटिव हूँ, मुझे रन बनाने के लिए सिर्फ कुछ चीजों को सुलझाना है और इसके लिए मैं मेहनत कर रहा हूं। 34 वर्षीय मुरली विजय नहीं मानते हैं कि, उनकी बल्लेबाजी में लचर प्रदर्शन का असर उनकी बढ़ती उम्र के कारण हैं। उन्होंने कहा कि, उम्र केवल एक संख्या हैं, मैं खेलना जारी रखूँगा।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप प्रदर्शन के कारण मुरली विजय को सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया था। दरअसल मुरली दूसरे टेस्ट में बिना खाता खोले ही अपना विकेट दे बैठे थे। मुरली को इसके बाद टीम से बाहर कर दिया गया। इसकी खबर मिलते ही मुरली एक पब में पहुंचे और खूब गेम्स खेले। मस्ती के दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ खूब सेल्फी क्लिक करवाई और बातचीत भी की।
Herald