दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार खेल दिखाने वाले बल्लेबाज डेविड मिलर ने प्रथम श्रेणी मैचों से दूर होने का फैसला किया है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर मिलर ने यह सीमित ओवरों के खेल पर ध्यान देने का लिए लिया है। आईपीएल में मिलर किंग्स XI पंजाब की टीम का हिस्सा हैं।
अभी तक नहीं खेला टेस्ट मैच

दक्षिण अफ्रीका के लिए 109 वनडे और 61 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके मिलर को अभी तक टेस्ट मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। वह प्रथम श्रेणी मैच दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टीम नाइट्स के लिए खेलते हैं। 2008 में प्रथम श्रेणी डेब्यू करने वाले मिलर ने अभी तक 63 मैचों की 99 पारियों में 3,342 रन बनाये हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 177 रनों का रहा है।
मिलर के लिए था मुश्किल फैसला
लाल गेंद की क्रिकेट को छोड़ने के फैसले को मिलर ने काफी मुश्किल बताया। मिलर के अनुसार उन्होंने यह फैसला अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्वकप की तैयारियों पर ध्यान देने की वजह से मिया है। उन्होंने कहा
“यह एक मुश्किल फैसला था। मुझे लाल गेंद की क्रिकेट खेलना काफी पसंद रहा है लेकिन भविष्य को देखते हुए मैंने यह फैसला किया है। यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय है, खासकर अगले साल होने वाले विश्व कप को देखते हुए। मैं अन सीमित ओवरों के मैचों में डॉल्फिन के लिए उपलब्ध रहूँगा। मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतने में अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करूँगा।”
शानदार है अंतरराष्ट्रीय करियर

डेविड मिलर ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 170 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में उनके बल्ले से 3600 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन निकले हैं। उन्हें बल्लेबाजी करने का तरीका काफी विस्फोटक है। वनडे मैचों में उन्होंने 100 की ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह करीब 140 का हो जाता है। एबी डिविलियर्स के संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए मैच फिनिश करने की पूरी जिम्मेदारी मिलर पर ही रहेगी।
The post दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को छोड़ने का किया फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.