Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

काउंटी मैच में पहले अर्द्धशतक और अब शतकीय पारी खेल मुरली विजय ने चयनकर्ताओं की दिया करारा जवाब

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को इंग्लैंड में हुए टेस्ट सीरीज के पहले 3 मैचों के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। पहले 2 मैचों में रन नहीं बनाने की वजह से उन्हें तीसरे मैच में भी मौका नहीं मिला था। वहीं टीम ने लगातार खराब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन और केएल राहुल को लगातर टीम में मौके दिए। अब उन्होंने काउंटी मैच में शानदार बल्लेबाजी कर चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट को करारा जबाव दिया है।

चौथी पारी में लगाया शतक


इंग्लैंड सीरीज से बाहर होने के बाद मुरली विजय ने इंग्लैंड की काउंटी टीम एसेक्स के साथ करार किया। वहां पहले ही मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। नॉटिंघमशायर के खिलाफ हुए मैच की दूसरी पारी में एसेक्स को जीत के लिए 282 रन चाहिए थे। इसमें मुरली विजय ने शानदार शतक बनाया।

उन्होंने 15 चौके की मदद से 100 रन बनाये। उनके अलावा टॉम वेस्टले ने भी 110 रन बनाये। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी बनाई।

पहली पारी में भी लगाया था अर्धशतक

मैच की पहली पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी कठिन था। दोनों टीमों को मिलाकर मुरली विजय के अलावा कोई और बल्लेबाज 50 के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाया। विजय ने 95 गेंदों में 56 रनों की संघर्ष भरी पारी खेली थी।

सबसे मजेदार बात यह है कि यह मैच उसी मैदान पर खेला गया था जहां भारतीय टीम ने सीरीज के एकमात्र जीत हासिल की थी। उस मैच में भी विजय को टीम से बाहर रखा गया था।

2014 दौरे पर थे सबसे सफल बल्लेबाज

इससे पहले भारतीय टीम 2014 में इंग्लैंड दौरे पर गई थी। 5 मैचों की उस सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी। उस सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन मुरली विजय के बल्ले से ही निकले थे।

5 मैचों की सीरीज में विजय के बल्ले से 402 रन निकले थे। उस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर थे। इसके बावजूद इस बार सिर्फ 2 मैचों में फेल होने के बाद उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया।

The post काउंटी मैच में पहले अर्द्धशतक और अब शतकीय पारी खेल मुरली विजय ने चयनकर्ताओं की दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.