इंटरनेट डेस्क। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के फाइनल मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की साथ ही भारतीय टीम ने एशिया कप का ख़िताब 7वीं बार अपने नाम किया। इस बार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इसका हिस्सा नही रहें इस वजह से अबकी बार कप्तानी की कमान रोहित शर्मा को मिली। रोहित शर्मा ने अब तक 8 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, और 7 में उसे जीत मिली है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की है। साथ ही भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह कुल 700 वीं जीत दर्ज कर ली है।
रोहित शर्मा ने हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ़ करते हुए कहा है की मुझे इस बात पर गर्व है की मैंने धोनी से दबाव की स्थिति में शांत रहने की कला सीख ली है। धोनी ने भलें ही एशिया कप में अपने बल्ले से ज्यादा कमाल नही दिखाया हो लेकिन उनका मार्गदर्शन भारतीय टीम के लिए बहुत काम आया है। रोहित ने कहा की मैंने धोनी से काफी कुछ सीखा है वह कई समय से भारतीय टीम के लिए कप्तानी की है लेकिन इतने वर्षों मेनें उनको कभी भी परेशान नहीं होते देखा साथ ही उन्होंने कहा की वह किसी भी काम को करने के लिए थोड़ा थोड़ा समय लेते हैं। लेकिन वह हमेशा भारतीय टीम के लिए एक सफल कप्तान रहें है।
साथ ही रोहित शर्मा ने धोनी की तारीफ़ करते हुए कहा की मैंने उन्हें देखकर यह सीखा है की 50 ओवर के खेल में आपको समय मिल जाता है, आपके पास कुछ भी करने का समय होता है। साथ ही वह किसी भी परिस्थिति में एक अच्छा सुझाव देते है। साथ ही उन्होएँ कहा है की विकेटकीपिंग और मैदान पर उनके रणनीतिक फैसले का कोई जबाव नही है।
Herald