स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच साउथैंप्टन मैदान पर खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम ने भारत को 60 रन से हरा दिया और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। इस टेस्ट में हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना टूट गया। इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम को जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन भारतीय टीम 184 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी 271 रन पर सिमट गई थी। अब ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है जिसमें भारतीय टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह भारत के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है।
इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, भारत के खिलाफ खेलेंगे अंतिम मैच
अगर भारतीय टीम इन प्लेइंग 11 के साथ उतरती है एशिया कप तो जीतना लगभग तय
अगर बात बल्लेबाजी रैंकिंग की करें तो भी भारतीय टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि भारतीय कप्तान विराट अब भी पहले पायदान पर बने हुए है| चौथे टेस्ट मुकाबले में विराट कोहली ने पहली पारी के दौरान 46 रन बनाए और दूसरी पारी में इन्होंने 58 रन बनाए थे। अगर बात भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा की करें तो इन्होंने पहली पारी में नाबाद 132 रनों की पारी खेली थी जिसके चलते अब यह छठे स्थान पर बने हुए है।
लेकिन यह जरूर है कि भारतीय तेज गेंदबाज इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के कारण काफी लाभ उठा चुके है। मोहम्मद शमी ने चौथे टेस्ट मैच में 6 विकेट लिए थे जिसके चलते अब यह टॉप-20 में आ गए है। जी हां मोहम्मद शमी अब ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गए है। अगर बात ईशांत शर्मा की करें तो अब यह 25वें पायदान पर पहुंच गए है।
Herald