Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रवि शास्त्री ने बीसीसीआई से की ऐसी मांग, जिस पर कोहली नहीं रखते विश्वास

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कोई भी प्रैक्टिस मैच नहीं खेला था. जिसके चलते भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

इसके बाद इंग्लैंड में भी भारतीय टीम ने चार दिन के प्रैक्टिस मैच को तीन दिन का कर दिया था और यहां भी भारतीय टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था.  दिग्गज भी अब इन दोनों दौरो में  भारतीय टीम की हार का कारण प्रैक्टिस मैच ना खेलने को ही बता रहे हैं.

अब भारतीय जायेगी ऑस्ट्रेलिया 

बता दें, कि अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना हैं. जहां 21 नवंबर से 25 नवंबर तक भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. वहीं इसके बाद भारतीय टीम को 6 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलनी हैं.

रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में प्रैक्टिस मैच की मांग की 

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के एक एंकर ने जब रवि शास्त्री से प्रैक्टिस मैच खेलने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “आप देख सकते हैं, कि हम इंग्लैंड में हर मैच के साथ बेहतर हो रहे थे. आप दूसरा टेस्ट मैच देखिये और उसके बाद हमारा प्रदर्शन देखिये आपकों अंतर साफ़ पता चलेगा.

इसलिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले हमने अधिक से अधिक अभ्यास मैच आयोजित कराने का बोर्ड से अनुरोध किया है, लेकिन यह दिलचस्प होगा, कि क्या वहां पर इसके लिए जगह हैं या नहीं. 

रवि शास्त्री ने आगे अपने बयान में कहा, “टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले हम तीन या चार दिवसीय दो मैच खेलना चाहते हैं, लेकिन क्या आपके पास समय हैं यह एक बड़ा सवाल हैं?

उदहारण के लिए टेस्ट सीरीज से पहले हमें वहां पर टी-20 सीरीज खेलनी है. टेस्ट मैच शुरू होने से पहले 10 दिन का अंतराल हैं. ये कुछ चीजें हैं जिन्हें पहले ही मंजूरी दे दो गई और अब यह हमारे नियंत्रण में नहीं हैं. 

कोहली प्रैक्टिस मैचों में नहीं रखते विश्वास 

हालाँकि, कप्तान विराट कोहली ने माइकल होल्डिंग को दिए एक इंटरव्यू में प्रैक्टिस मैच को लेकर कहा था, कि “बहुत से लोग प्रैक्टिस मैच ना खेलने की बात कर रहे हैं, लेकिन आप मैच में उन गेंदबाजो के खिलाफ खेलते हैं. जो क्वालिटी गेंदबाज होते हैं. 

अगर आपकों प्रैक्टिस मैचों में क्वालिटी गेंदबाज नहीं मिल रहे हैं, तो इसकी कोई आवश्यकता नहीं है  और फिर इसका कोई मतलब नहीं रह जाता हैं. फिर यह इस प्रकार है, कि जैसे  आपने अपने समय का सही उपयोग नहीं किया हो. 

The post ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रवि शास्त्री ने बीसीसीआई से की ऐसी मांग, जिस पर कोहली नहीं रखते विश्वास appeared first on SportzWiki Hindi.