Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीरिज हार के बाद विराट ने ये बात कहकर किया अपनी टीम का बचाव

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट सीरिज हार चुकी है और सिरीज का अंतिम और पांचवा टेस्ट मैच भी हार गई है, इन पांच टेस्ट मैचों की सीरिज में भारत ने केवल एक मैच जीता है और बाकी के चार मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा भारतीय टीम वन डे सीरिज भी हार चुही हैै। भारतीय टीम के लिए यह सीरिज बड़ी शर्मनाक रही है, इस सीरिज में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है।

ये हैं भारत के वो टॉप बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट मैच में छक्का जड़कर पूरा किया शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां मैच हारने के बाद कहा की मेहमान टीम ने सीरीज में स्पर्धात्मक क्रिकेट खेला और आखिरी मैच में लोकेश राहुल और रिषभ पंत ने साहसिक पारिया खेली।

भारत को पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 118 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत का इंग्लैंड दौरा 1-4 की टेस्ट सीरीज हार के साथ समाप्त हो गया।

पांचवें मैच में 464 रन के बड़े लक्ष्य के सामने भारत की दूसरी पारी में राहुल और पंत ही पिच पर टिके रहे और भारत की उम्मीदों को आखिरी ओवर तक बनाये रखा। राहुल ने 149 रन और पंत ने 114 रन की पारी खेली।

मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए विराट ने राहुल और पंत की तारीफों के पुल बांधे। विराट ने कहा दोनों युवा खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर बेहतरीन जज्बा दिखाया। तीन अहम विकेट गिरने के बाद उनकी पारी साहसिक थी।

ऋषभ पंत ने पांचवें टेस्ट मैच में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, इस मामलें में पछाड़ा धोनी को

विराट कोहली ने हार के बाद अपनी टीम के बचाव में कहा सीरीज भले ही हमने 1-4 से गंवाई है लेकिन यह सच है कि हमने पूरे जज्बे के साथ खेला था। पंत और राहुल ने भी यह दिखा दिया कि यह हमारे लिये कितना मायने रखती है।