Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में टीम के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद रवि शास्त्री ट्विटर पर हो रहे हैं ट्रोल, चौकाने वाली हैं वजह

इंग्लैंड में भारतीय टीम की हार के बाद से ही टीम के कोच रवि शास्त्री लोगों के निशाने पर आ गए हैं। पहले टीम के खराब प्रदर्शन और बाद में इस टीम को पिछले 15-20 साल की बेस्ट टीम बताने की वजह से पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने भी शास्त्री की खिंचाई की थी।

जैसा कि आपको पता है, रवि शास्त्री को कोच का पद अनिल कुंबले को हटाकर मिला था। इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद से फिर कुंबले की वापसी की मांग तेज हो गई थी और अब रवि शास्त्री ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

रवि शास्त्री ट्विटर पर हो रहे ट्रोल

एशिया कप के पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद कोच रवि शास्त्री ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। लोगों ने #SackRaviShastri से लगातार ट्विटर कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ऐसा क्यों हो रहा है इसका जबाव किसी के पास नहीं है। हालाँकि, अगर भारतीय टीम एशिया कप विजेता बनती है तो शास्त्री के पास लोगों का मुंह बंद करने का अच्छा मौका होगा।

आईये देखते हैं कुछ मजेदार ट्वीट

The post एशिया कप में टीम के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद रवि शास्त्री ट्विटर पर हो रहे हैं ट्रोल, चौकाने वाली हैं वजह appeared first on SportzWiki Hindi.