Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : हारने के बाद पत्रकार ने विराट कोहली से किया ये सवाल, भड़के कप्तान ने कर दी ये शर्मनाक हरकत

भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 4-1 से सीरीज गंवा दी है. भारतीय टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन की चौतरफा आलोचना हो रही हैं. लोग भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री के उस बयान को भी नहीं भूल रहे है. जिसमे टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा था, कि मौजूदा भारतीय टीम पिछले 15-20 सालों की सबसे अच्छी भारतीय टीम हैं.

ये शब्द कहे थे शास्त्री ने 

मौजूदा भारतीय टीम को 15-20 साल की सबसे अच्छी टीम बताते हुए रवि शास्त्री ने कहा था, कि

इस टीम ने तीन सालों में घर से बाहर 9 टेस्ट मैच जीते हैं और तीन टेस्ट सीरीज जीती है. मुझे नहीं लगता, कि पिछले 15-20 सालों में किसी भी भारतीय टीम ने इतने कम समय में ऐसा प्रदर्शन किया है. हमने अच्छा खेल दिखाया है बस हमें मानसिक तौर पर मजबूत होने की जरूरत है. मुझे लगता है, कि हमारे लिए इस सीरीज में भारत के कुछ महान खिलाड़ियों में से एक खेल रहे है.”

अब विराट से पत्रकार ने पूछा सवाल 

सीरीज समाप्त होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने विराट से पूछा, कि

“आपकी टीम पूरी तरह से सीरीज से बाहर थी आपके लड़के पूरी तरह से फ्लॉप रहे, लेकिन आपकों इस तरह के टैग मिल रहे है, कि पिछले 15-20 सालों में आपकी यह टीम भारत की सबसे अच्छी टीम हैं, तो इस तरह के बयानों से आप पर और ज्यादा प्रेशर पड़ता है या फिर आप ऐसा समझते है, कि यह बात सही हैं.”

सवाल सुनते ही विराट हो गये गुस्सा 

पत्रकार का यह सवाल सुनते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली गुस्से में आ गये थे. उनके चेहरे और उनके बोलने से उनका गुस्सा साफ़ जाहिर हो रहा था.

विराट कोहली : हम क्यों ना यह महसूस करे, कि हम सबसे बेस्ट साइड हैं. 

पत्रकार : लेकिन क्या आपकी यह टीम पिछले 15 सालों की सबसे अच्छी टीम हैं.

विराट कोहली (गुस्से में) : आप क्या बोलना चाह रहे हो. आप क्या सोचते हो इस बारे में?

पत्रकार : मैं इस बात को लेकर पक्का नहीं हूं. 

विराट कोहली : आप इस बात को लेकर पूरी तरह से पक्के नहीं हो, तो यह आपका ओपनियन हैं. थैंक्यू सो मच .

 

यहाँ क्लिक कर देखे वीडियो 

The post वीडियो : हारने के बाद पत्रकार ने विराट कोहली से किया ये सवाल, भड़के कप्तान ने कर दी ये शर्मनाक हरकत appeared first on SportzWiki Hindi.