Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के उद्घाटन मैच से पहले ही श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

खेल डेस्क। छह देशों के बीच खेला जाने वाला एशिया कप शनिवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले उद्घाटन मुकाबले के साथ ही शुरू हो जाएगा। हालांकि इस मुकाबले से पहले ही श्रीलंका टीम को दूसरा झटका लगा है।

ये हैं भारत के वो टॉप बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट मैच में छक्का जड़कर पूरा किया शतक

अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल के बाद अब श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलक भी चोट के कारण दुबई में खेल जाने वाले इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। धनुष्का गुणतिलक पीठ की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए हैं।

एशिया कप 2018 : रोहित और माही पहुंचे दुबई, इस टीम से होगा पहला मुकाबला 18 को

श्रीलंका क्रिकेट ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलक अभ्यास के दौरान चोटिल हो गया है और वह अब स्वदेश लौटेंगे। इस सलामी बल्लेबाज के स्थान पर टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज शेहान जयसूर्या को शामिल किया गया है।

2019 के विश्व कप को लेकर सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए कही ये बात

वहीं अनुभवी विकेटकीर दिनेश चांदीमल की अंगुली घरेलू टी-20 शृंखला में चोटिल हो गई थी। उनके स्थान पर डिकवेला को टीम में जगह दी गई थी। इस एक दिवसीय टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की भी लम्बे समय बाद वापसी हुई है।

मलिंगा ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच पिछले साल सितम्बर में ही भारत के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें श्रीलंकाई टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है।

विराट कोहली ने स्मिथ से छीना नंबर वन का ताज, भारत भी शीर्ष पर बरकरार

टीम: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), शेहान जयसूर्या, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, धनंजय डि सिल्वा, अकिला धनंजय, दिलरुवान परेरा, अमिला अपोंसो, कासुन रजिता, सुरंगा लकमल, दुष्मांथा चमीरा और लसिथ मलिंगा।