Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुक ने विदाई टेस्ट में खेली पांच मैचों की सीरीज की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने अपने विदाई टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पांच मैचों की शृंखला के भारत के खिलाफ अन्तिम मैच में शानदार शुरुआत दी है। ओवल में खेले जा रहे पांचवें मैच में कुक ने इस सीरीज का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली है।

विराट कोहली से लगता है पाकिस्तानी टीम को डर, इशारों ही इशारों में इस पाक गेंदबाज ने कह दी ये बात

कुक की 66 रन की नाबाद पारी की बदौलत मेजबान टीम ने चाय के समय तक एक विकेट 123 रन बना लिए हैं। उनके साथ क्रीज पर मोइन अली (23) मौजूद हैं। कुक ने अपनी पारी में 177 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए हैं।कुक ने इससे पहले इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। वह सीरीज के पिछले चार मैचों में 17, 12, 29, 17, 21, 13, 0 रन की पारियां ही खेल सके थे।

भारत के इन गेंदबाजों ने टेस्ट मैचों में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, टॉप में है ये गेंदबाज

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे कुक और कीटोन जेनिंग्स (23) ने इंग्लैंड को धीमी, लेकिन ठोस शुरुआत दी। रविचन्द्रन अश्विन के स्थान पर भारतीय टीम में शामिल किए गए रवीन्द्र जडेजा ने 24वें ओवर में जेनिंग्स को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 60 रन की यह साझेदारी की।

सुरेश रैना ने गंवाई रणजी टीम की कप्तानी, ये युवा बल्लेबाज संभालेगा टीम की कमान

इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक जब अपने विदाई टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे तो टीम इंडिया ने उन्हें ;गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुक से हाथ मिलाया और ओवल में उपस्थित दर्शकों ने खड़े होकर इंग्लैंड के इस महान खिलाड़ी का अभिवादन किया।

जापान की नाओमी ओसाका ने रच दिया ये इतिहास, यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना से भिड़ेंगी

इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो परिवर्तन किए गए हैं। मैच में मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है तो वहीं रवीन्द्र जडेजा ने अन्तिम एकादश में वापसी की। इन दोनों खिलाडिय़ों को क्रमश: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रविचन्द्र अश्विन के स्थान पर शामिल किया गया है।