भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद से रवि शास्त्री भी अभ्यास सत्र और अभ्यास मैच को लगातार जोर दे रहे है. जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर से कोच और कप्तान के बीच कुछ भी सही नही चल रहा है. हमेशा ही टीम के बॉस के रूप में कप्तान की हाँ में हाँ मिलने वाले रवि शास्त्री ने पहली बार कप्तान का विरोध किया है.
ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए पहली बार अभ्यास मैच के लिए किया है समर्थन

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रवि शास्त्री अभ्यास मैच के लिए अनुरोध कर चुके है. इंग्लैड सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान कोहली ने अभ्यास मैचों को समय की बर्बादी करार दिया था. कोच ने कभी इस पर अपनी राय नहीं दी, लेकिन चुप्पी का मतलब था कि वह कप्तान की बात को समझते है.

ऐसा पहली बार लग रहा है कि क्रिकेट को लेकर फैसलों को लेकर कप्तान और कोच की राय अलग नजर आने लगी है. क्या कोच की इस बदली सोच को कप्तान के साथ क्रिकेटीय फैसलों पर मतभेद के रूप में देखा जाना चाहिए!
रवि शास्त्री की आवाज़ श्रीलंका को पीटने के बाद ही अलग ही नज़र आ रही थी, वही साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में हार के बाद एक बार फिर से रवि शास्त्री के सामने कोई भी रास्ता नज़र नही आ रहा है, जो उन्हें अब आगामी सीरीज में जीत का मतलब बताए.
वहीं दूसरी तरफ वो 2.5 करोड़ रुपये एडवांस भी ले चुके हैं. ऐसे में उनके लिए आगामी दौरा काफी ज्यादा अहम है. यहां तक बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया है कि अगर आगामी दौरे पर भारत का प्रदर्शन अच्छा नही रहता हैं, तो वो टीम में बदलाव कर सकते है और कोच और सहायक स्टाफ में भी बड़ा बदलाव हो सकता है.
कोहली ने भी साध रखी है चुपी

इंग्लैंड के दौरे के बाद से कोहली ने कुछ भी नही कहा है. इससे साफ़ है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है.कोहली ने एशिया कप से भी नाम वापस ले लिया है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि अब इस मामले में दोनों क्या करते है.
The post भारतीय ड्रेसिंग रूम में सबकुछ नहीं हैं ठीक, इस खिलाड़ी से अनबन की वजह से इस्तीफ़ा दे सकते हैं शास्त्री appeared first on SportzWiki Hindi.