Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेरी-ए लीग : साओ पाउलो और फ्लूमिनेंसे ने खेला ड्रॉ

साओ पाउलो| दूसरे हाफ में सब्सटिट्यूट के रूप में मैदान पर उतरे सेंटियागो ट्रेलेज के गोल की बदौलत साओ पाउलो क्लब ने फ्लूमिनेंसे को ब्राजील सेरी-ए लीग में खेले गए मैच में 1-1 से ड्रॉ पर रोका। इस मैच में मिली जीत के साथ साओ पाउलो क्लब लीग सूची में शीर्ष पर बरकरार है।
इस मैच में साओ पाउलो की टीम केवल 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेली थी, क्योंकि डिएगो सोउजा को फ्लूमिनेंसे के खिलाड़ी लियो मोराएस के चेहरे पर कोहनी मारने के लिए लाल कार्ड दिखा दिया गया था।

पहले हाफ के 34वें मिनट में सोउजा को लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद साओ पाउलो की टीम ने बाकी बचा मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेला।

फ्लूमिनेंसे का इस मैच में खाता साओ पाउलो के खिलाड़ी एंडरसन मार्टिस के ओन गोल की गलती से खुला, लेकिन 72वें मिनट में ही ट्रेलेज ने गोल कर इस स्कोर को बराबर कर दिया।

अंत में दोनों टीमों के बीच गोल का स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

The post सेरी-ए लीग : साओ पाउलो और फ्लूमिनेंसे ने खेला ड्रॉ appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.