Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने नाकामी के बाद दिखाया बाहर का रास्ता तो मुरली विजय ने इंग्लैंड की इस टीम से किया करार

prathvi shaw may take place of murli vijay in Future test series Of India

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैच बाद ही भारत के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से ड्राप कर दिया गया था.

अंतिम दो टेस्ट मैचों से भी कर दिया गया था बाहर 

Murali Vijay will play for Essex in English county

तीसरे टेस्ट में ड्राप होने के बाद मुरली विजय को अंतिम दो मैचों की टीम से ही बाहर कर दिया था. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने मुरली विजय की जगह अंतिम दो टेस्ट के लिए पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल कर लिया था.

बता दें, कि मुरली विजय इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती दो टेस्ट मैचों में 6.5 की बहुत खराब औसत से मात्र 26 रन ही बना पाये थे. उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर कर दिया था.

अब किया एसेक्स की काउंटी टीम के साथ करार 

इसी बीच भारत के टेस्ट ओपनर मुरली विजय को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. जो यह है, कि मुरली विजय ने इंग्लैंड की काउंटी टीम एसेक्स के साथ साल 2018 के बाकि बचे सीजन के लिए करार कर लिया है.

वह तुरंत ही एसेक्स की टीम के साथ जुड़ने वाले है. ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल वापस अपने देश लौट चुके है. जिसके चलते उनकी जगह एसेक्स की टीम ने मुरली विजय को जोड़ा है.

मैं अब एसेक्स के लिए खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा

एसेक्स के मुख्य कोच एंथनी मैग्राथ ने अपने एक बयान में कहा,

“हम मुरली विजय को टीम में लेने से काफी खुशी महसूस कर रहे है. उसके पास शीर्ष क्रम में बड़े स्कोर बनाने की क्षमता है. उसके पास बल्लेबाजी का अच्छा ख़ासा अनुभव है. जो मुझे लगता है, कि हमारे काम आएगा. हम उसे अपनी टीम से जोड़कर काफी उत्साहित है.”

वहीं मुरली विजय ने अपने एक बयान में कहा,

“मैं एसेक्स में भारतीय टीम के साथ एक महीने पहले ही खेला था. वहां का क्राउड मुझे काफी शानदार लगा था. मैं अब एसेक्स के लिए खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. मुझे उम्मीद है, हम कुछ मैच जीतेंगे.”

 

 

आपकों यह भी बता दें, कि मुरली विजय ने अपने 59 टेस्ट मैचों के क्रिकेट करियर में 39.33 की शानदार औसत से कुल 3933 रन बनाए हुए है.

The post बीसीसीआई ने नाकामी के बाद दिखाया बाहर का रास्ता तो मुरली विजय ने इंग्लैंड की इस टीम से किया करार appeared first on SportzWiki Hindi.