Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोदी ने एशियाई खेलों में पदक विजेताओं को दी बधाई

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में संपन्न हुए एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की और उन्हें एशियाई खेलों में पदक विजेताओं को बधाई भी दी। मोदी ने सभी खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और लग्न के साथ ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने को कहा।

श्रीलंका के इस गेंदबाज की एक साल बाद एशिया कप में हुई वापसी, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

पीएम मोदी ने अपने आवास पर मुलाकात के दौरान खिलाडियों की सराहना की। मोदी ने कहा खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने भारत के दर्जे और गौरव में इजाफा किया है। इनकी मेहनत की बदोलत ही भारत का नाम खेलों की दुनिया में जाना जाने लगा है।

आपकाेंबता दें की भारत ने इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में आयोजित हुए 18वें एशियाई खेलों में रिकार्ड 69 पदक जीते है। देश ने 2010 ग्वांग्झू खेलों के 65 पदकों के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार किया है और 69 पदक अपने नाम किए है।

प्रधानमंत्री की और से जारी बयान में कहा गया है की प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि पदक विजेता जमीन से जुड़े रहेंगे और ख्याति तथा सराहना के कारण अपना ध्यान नहीं खोएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से अपील की और कहा की वो अपनी हासिल की गई उपलब्धियों से ही संतुष्ट नहीं हों और बड़ा गौरव हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करे, उन्होंने कहा कि पदक विजेताओं की सबसे बड़ी चुनौती अब शुरू होगी और उन्हें ओलंपिक खेलों के पोडियम पर जगह बनाने के अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटकना चाहिए।

ये हैं दुनिया का एकमात्र गेंदबाज जिसने करियर में कभी नहीं डाली एक भी वाइड गेंद, जानिए

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपने प्रदर्शन में सुधार में सहायता के लिए तकनीक का इस्तेमाल करें साथ ही ओलंपिक में इससे भी बढ़िया प्रदर्शन कर सके इसके लिए और भी ज्यादा मेहनत करें।