Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी के लिए घोषित की सम्भावित टीम, विराट, गंभीर समेत इन स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के लिए संभावित टीम की घोषणा करदी गयी. जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन और गौतम गंभीर के नाम भी शामिल हैं. सभी खिलाड़ियों को 5 सितंबर से फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम में कैम्प में हिस्सा लेने के लिए अंतिम तारीख दी गयी है.

इशांत शर्मा, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी भी टीम में शामिल किए गए हैं. हालांकि चार खिलाड़ी कोहली, धवन, पंत और इशांत शर्मा मौजूदा समय में देश के लिए इंग्लैंड में खेल रहे हैं. वहीं नवदीप सैनी भी ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं. इसलिए वह भी कैम्प का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

कप्तान की नहीं हुई घोषणा

चयन समिति द्वारा अभी तक कप्तान की घोषणा नहीं की गयी है. पिछले सीजन में कोहली को कप्तान बनाया गया था. मगर वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. इस दौरान जब इशांत शर्मा टीम का हिस्सा बने तो उन्होंने कप्तानी की. जबकि उनकी अनुपस्थिति में ऋषभ पंत ने कप्तानी संभाली थी.

विराट कोहली और धवन शायद ही खेल पाए एक भी मैच

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन शायद ही किसी मैच का हिस्सा बन पाए. दोनों खिलाड़ी पहले ही राष्ट्रीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम के तले दबे हुए हैं. इशांत शर्मा और पंत कुछ मैचों के लिए मौजूद हो सकते हैं. जबकि गौतम गंभीर पूरे सीजन के लिए मौजूद रहेंगे.

दिल्ली टीम अभी तक सात बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बन चुकी है. जबकि आठ बार टीम रनरअप रही है. पिछले रणजी सीजन में विदर्भ के साथ फाइनल मुकाबले में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा था.

इस सीजन में 9 और टीमों को शामिल किया गया. अब टीमों की कुल संख्या 37 हो गयी है. जबकि पहले ये संख्या 28 थी. इस बार रणजी सीजन की शुरुआत 1 नवंबर से होगी. फाइनल मैच 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच खेला जाएगा.

The post दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी के लिए घोषित की सम्भावित टीम, विराट, गंभीर समेत इन स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.