Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इटली लीग : चौथे दौर के मुकाबले में एएस रोमा ने चिएवो के साथ खेला रोमांचक ड्रॉ

रोम: इटली लीग के चौथे दौर के एक रोमांचक मुकाबले में एएस रोमा ने रविवार को यहां स्टेडियो ऑलिम्पिको में चिएवो वेरोना के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला। समचार एजेंसी एफे के अनुसार, बुधवार को स्पेनिश दिग्गज रियल मेड्रिड के खिलाफ होने वाले यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर के मुकाबले से पहले यह ड्रॉ रोमा के फॉर्म पर सवाल उठाता है।

रोमा ने हालांकि मैच की दमदार शुरुआत की और 10वें मिनट में ही स्टीफन एल शरावे ने गोल करके मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मेजबान टीम ने अपना आक्रमण जारी। ब्रायन क्रिस्टेंटे ने 30वें मिनट में रोमा की बढ़त को दोगुना कर दिया।

चिएवो ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और रोमा के डिफेंस द्वारा की गई गलतियों को फायदा उठाया। 52वें मिनट में वॉल्टर बिर्सा ने गोल के अंतर को कम किया।

इसके बाद, 83वें मिनट में मारिअस स्टेफिनस्की ने मेहमान टीम के लिए बराबरी को गोल दागा। इस ड्रॉ के बाद रोमा तालिका में पांच अंकों के साथ नौवें पायदान पर मौजूद हैं।

The post इटली लीग : चौथे दौर के मुकाबले में एएस रोमा ने चिएवो के साथ खेला रोमांचक ड्रॉ appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.