टेस्ट डेब्यू सीरीज में ही जबरदस्त प्रदर्शन कर हर किसी को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत को इन दिनों यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में शामिल नहीं किया गया। ऋषभ पंत को भारतीय टीम में एशिया कप के लिए जगह नहीं मिलने पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हैरानी जतायी है।

ऋषभ पंत को पिछले कुछ समय के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिली एशिया कप में जगह
दिल्ली के 20 साल के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कुछ समय पहले तक टी-20 क्रिकेट का स्पेशलिस्ट माना जाता था और भारत के भविष्य के टी-20 स्टार के रूप में जाना जाता था लेकिन इस युवा बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भी हुनर दिखाने का मौका मिला और मौके पर ऋषभ पंत ने जमकर फायदा उठाते हुए अपने आपको लंबे फॉर्मेट के लिए भी साबित किया।

एशिया कप में धोनी के अलावा रिजर्व विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को चुना
ऋषभ पंत पिछले काफी समय से अपने आपको जहां मौका मिलता है साबित करने से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में जब पंत को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट टीम में जगह मिली तो माना जा रहा था कि उन्हें एशिया कप के लिए वनडे टीम में भी जगह दे दी जाएगी लेकिन यहां पर चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को नहीं चुना और धोनी के बाद दूसरे विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को चुना।

भविष्य के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत को मिलना चाहिए था एशिया कप में मौका
ऋषभ पंत को अगर भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है तो उसे एशिया कप में मौका देना बनता था। क्योंकि जल्द ही भारतीय टीम के सीमित ओवर के विकेटकीपर बल्लेबाज पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले हैं। जो विश्व कप 2019 तक खेल सकते हैं।

पंत को एशिया कप में नहीं चुनने पर सौरव गांगुली हैं हैरान
ऋषभ पंत को एशिया कप की टीम में नहीं लेने पर सौरव गांगुली ने कहा कि “मैं स्क्वाड में पंत को नहीं देखकर हैरान हूं। एशिया कप स्क्वाड ओवल में उनके शतक से पहले चुना गया था और जिस तरह से आखिरी पारी में उन्होंने बल्लेबाजी की मुझे यकिन है कि वो वनडे फॉर्मेट के लिए तैयार है। “

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ऋषभ पंत को एशिया कप में नहीं चुनने पर सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं की इस तरह लगाई क्लास appeared first on SportzWiki Hindi.