इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के आए दिन हमें रिकॉर्ड देखने को मिलते है। हर खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में कोई नया रिकॉर्ड बनाने के लिए उतरता है। भारतीय क्रिकेट टीम में भी कई दिग्गज खिलाड़ी हुए है। जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन आज हम आपको उन भारतीय बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने टेस्ट मैचों में मैदान में छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया है। तो आइए नजर डालिए...
ऋषभ पंत ने पांचवें टेस्ट मैच में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, इस मामलें में पछाड़ा धोनी को
पॉली उमरीगर : भारत के पूर्व शानदार बल्लेबाज है पॉली उमरीगर ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए है। भारत के इस बल्लेबाज ने 1952—53 वेस्टइंडीज के विरूद्ध टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाज सोन्नी रामधीन के गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया था।
कपिल देव : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव ने 1978—79 में वेस्टइंडीज के विरूद्ध टेस्ट मैच में गेंदबाज नॉर्बट फिलीप की गेंद पर छक्का जड़कर अपना पहला शतक पूरा करने में कामयाबी हासिल की।
सचिन तेंदुलकर : भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने चार बार टेस्ट मैचों में अपना शतक छक्का मारकर पूरा किया है। सचिन ने 2000—01 में आॅस्ट्रेलिया के विरूद्ध, 1996 में इंग्लैंड के विरूद्ध, 1998—99 में न्यूजीलैंड के विरूद्ध, 1994—95 में वेस्टइंडीज के विरूद्ध ये कारनामा किया।
मोहम्मद अजहरूद्दीन : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 1997—98 में आॅस्ट्रेलिया के विरूद्ध टेस्ट मैच में कंगारू गेंदबाज गेविन रॉबर्टसन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।
राहुल द्रविड़ : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को बहुत कम ही छक्के लगाते देखा गया है। लेकिन भारत की इस दीवार ने 2003—04 में टेस्ट मैच में 96 रनों के स्कोर पर आॅस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी की गेंद पर छक्का जड़ अपना टेस्ट शतक पूरा किया।