Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेल अवार्ड मिलने के बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर डाला वाइफ़ अनुष्का की फोटो, लिखा इमोश्नल मैसेज

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: क्रिकेट के बादशाह विराट वैसे तो सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बार उनको याद करने की वजह कुछ और है. दरअसल विराट अभी क्रिकेट से दूर अभी आराम फरमा रहे हैं. वहीं टीम इंडिया अभी एशिया कप में खेल रही है और खिताब जीतने से मात्र एक कदम दूर है. अभी कुछ दिनों पहले ही विराट कोहली को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था. पुरस्कार लेते वक्त विराट कोहली के साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं.

विराट ने खेल रत्न पुरस्कार लेने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की तारीफ की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी की फोटो शेयर करते हुए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया हैं जिसे पढ़कर आप भावुक हो जाएंगे.

विराट कोहली ने लिखा है कि  ‘वह इंसान जो तमाम रुकावटों के बावजूद मुझे आगे बढ़ने के लिए के लिए प्रेरित करता है,

वह इंसान जो मुझे जीवन में सारी विपरीत परिस्थितियों में सही चीज करने के लिए गाइड करता है. वह इंसान जिसने मुझे अंदर से बदल दिया है और मुझे सच्चे प्यार की ताकत का अहसास कराया है. मेरी ताकत, मेरी जीवनसाथी”

The post खेल अवार्ड मिलने के बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर डाला वाइफ़ अनुष्का की फोटो, लिखा इमोश्नल मैसेज appeared first on Live Cities.