Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीरीज हारने के बाद भी इस लिस्ट में टॉप पर है विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। साथ ही अब इस सीरिज का आखिरी टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए औपचारिकता है। लेकिन इन सबके बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए अच्छी खबर आ रही है। विराट कोहली सीरिज हारने के बाद भी इंग्लैंड के खिलाफ किये दमदार प्रदर्शन की वजह से आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इस समय में विराट कोहली टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग पहले स्थान पर बने हुए है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चौथे टेस्ट में 46 और 58 रन की पारियां खेली। इसकी बदौलत उन्होंने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 937 रेटिंग अंक हासिल किए। विराट कोहली अभी चार टेस्ट मैचों में 544 रन बना चुके हैं। इस वजह से विराट ने आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। साथ ही इस टेस्ट मैच में 132 रन की नाबाद पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान आ गए हैं। अजिक्या रहाणे एक स्थान के सुधार के साथ 18वें और शिखर धवन चार स्थान गिरकर 26वें स्थान पर खिसक गये हैं। लोकेश राहुल नौ स्थान खिसककर 35वें नंबर पर गिर गए हैं।

गेंदबाजों में बात करे तो भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 25वें और जसप्रीत बुमराह 37वें स्थान पर काबिज हैं। इनके अलावा गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शीर्ष 20 में वापसी की है। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर शमी ने तीन पायदान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मैन ऑफ द मैच रहे इंग्लैंड के स्पिनर गेंदबाज मोइन अली गेंदबाजों की रैंकिंग में 33वें स्थान पर पहुंच गए। इसके अलावा कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव हुए हैं।



Herald