Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय हैं सरफराज अहमद के मामा, कहा भांजा लगाए शतक पर मैच जीते भारत

भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को यानि आज एशिया कप का मैच होने जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के मामा चाहते हैं कि उनका भांजा एक शतक जड़े. पर मैच में जीत भारत दर्ज करे. साथ ही सरफराज के मामा की ख्वाइश है कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनें.

और क्या बोले सरफराज के मामा ?

सरफराज अहमद के मामा उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में एक बाबू के पद पर तैनात हैं. वाह क्रिकेट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक भारत और पाक के मैच पर कप्तान सरफराज के मामा महबूब हसन ने अपने ऑफिस में बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें अपने भांजे को पाकिस्तान की ओर से शतक लगाते हुए देख अच्छा लगता है. पर वह मैच में जीत अपने देश भारत की ही पसंद करते हैं’

साथ ही उन्होंने बताया कि उनका भांजा सरफराज बचपन में काफी नटखट स्वाभाव का रहा और उसे क्रिकेट खेलने का शौक बचपन से ही बहुत ज्यादा था. सरफराज बचपन में खाली समय में गेंद को रस्सी से बाँध कर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस किया करते थे. क्रिकेट के जुनून ने उन्हें आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया.

sarfraz ahmed

सरफराज के मामा बताते हैं कि उनकी सरफराज से मुलाकात अपनी शादी के दौरान से नहीं हुई है. लेकिन रात के समय अक्सर मोबाइल पर बातचीत होती रहती है.

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान अभी हाल ही में पाकिस्तान के वजीर ए आज़म यानि प्रधानमंत्री बने हैं. सरफराज के मामा चाहते हैं कि इसी तरह सरफाज भी एक दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने. उन्होंने बताया उनकी इच्छा है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनका भांजा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बने और वह भारत और पाकिस्तान में आने जाने की ऐसी व्यवस्था दे जैसे लोग नेपाल आते जाते हैं.

The post भारतीय हैं सरफराज अहमद के मामा, कहा भांजा लगाए शतक पर मैच जीते भारत appeared first on SportzWiki Hindi.