बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने एशिया कप पर कब्ज़ा जमा लिया है। यह सातवाँ मौका है जब भारत एशिया का विजेता बना है। टीम अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना इस टूर्नामेंट में गई थी लेकिन इसके बावजूद शानदार खेल दिया। रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी करते हुए टूर्नामेंट में बिना हारे हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विराट कोहली ने किया ट्वीट
भारतीय टीम के विजेता बनने के बाद ट्विटर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। सभी सातवीं बार एशिया कप विजेता बनने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने भी टीम के लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा
“कल रात नजदीकी मुकाबले में लड़कों ने शानदार खेल दिखाया। हमारे लिए सातवाँ एशिया कप टाइटल। बांग्लादेश को भी कड़ा मुकाबला करने के लिए बधाई।”
Great job by the guys to win that tight game last night.
@BCCI
Seventh Asia Cup title for us![]()
Congrats to Bangladesh as well for giving a tough fight. @BCBtigers #AsiaCupFinal #AsiaCup2018Final pic.twitter.com/hTHGSkq1kN— Virat Kohli (@imVkohli) September 29, 2018
चोट की वजह से कोहली को दिया गया आराम

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए थे। लॉर्ड्स में खेले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ही उन्हें पीठ की समस्या हुई थी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा था। हालाँकि, उनके बाद भी उन्होंने पूरी सीरीज में खेलना जारी रखा, लेकिन एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उन्हें आराम दे दिया गया।
उनको आराम देने पर काफी विवाद भी हुआ था, क्योंकि इतने बड़े टूर्नामेंट में आराम देने का मतलब सभी के समझ से परे था। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तो यहाँ तक कह दिया था कि कोहली डर कर भाग गए हैं।
टीम को कमी नहीं हुई महसूस

भारतीय टीम में भले ही विराट कोहली नहीं थे, लेकिन टीम को इसकी कमी महसूस नहीं हुई। कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शिखर धवन ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। धवन ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता. वहीं रोहित भी रन बनाने में दूसरे स्थान पर रहे।
कप्तानी में भी टीम को कभी कोहली की कमी महसूस नहीं हुई। रोहित शर्मा ने सभी मैचों में टीम को साथ लेकर चले। सही मौकों पर गेंदबाजी परिवर्तन और टीम में बिना बदलाव किये रोहित ने टीम को विजेता बना दिया।
The post एशिया कप विजेता बनने के बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.
