दुबई, 15 सितम्बर: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल कलाई में फ्रैक्चर के कारण एशिया कप के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। वेबसाइट क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, तमीम को यहां शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशिया कप के पहले मैच में बाएं कलाई में चोट लग गई।
तमीम मैच के दूसरे ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद को हिट करने के प्रयास में चूक गए और यह गेंद सीधे उनकी बाएं कलाई पर जाकर लगी। इसके बाद वह मैच से रिटायर्ड हर्ट हो गए।
रिटायर्ड हर्ट होने के बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया जहां स्कैन में उनकी कलाई में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।
क्रिकइंफो ने बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनाजुल अबेदिन के हवाले कहा, ” उनकी चोट गंभीर थी, इसलिए हम उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। वास्तव में उन्हें उन्हें बहुत चोट लगी थी।” तमीम अब छह सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे।
The post तमीम इकबाल एशिया कप से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.