इंटरनेट डेस्क।गुरू ही हमें जीने का सही तरीका और उसमें आने वाली परेशानियों से लड़ने के बारे में बताते हैं। जीवन में सफल होने के लिए गुरु का मार्गदर्शन मिलना बहुत जरूरी है। शिक्षक का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन जन्म हुआ था।डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। चाहे किसी भी क्षेत्र में देख लो शिक्षक का अपना महत्व होता है। खेलों में भी गुरुओं का अहम स्थान होता है। शायद ही कोई एेसा खिलाड़ी हो जिसका कोई गुरु न हो। क्रिकेट में भी गुरु ही ऐसा होता है जो अपने शिष्य को खेल की बारीकी के बारें में बताते है। यही कारण है कि भारत के भारतरत्न खिलाड़ी व मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से लेकर क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस दिन अपने गुरू को याद किया और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।
भारत के मास्टर ब्लास्टर व भारतरत्न खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने गुरु को याद करते हुए ट्वीट किया और लिखा, "आज वो जहां भी हैं उसमें उनकी गुरु की बड़ी भूमिका है।” सचिन ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर उसके पीछे मेरे गुरू का ही हाथ है।
सचिन तेंदुलकर के अलावा भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने भी ट्वीट कर अपने गुरु को नमन किया। भारत के स्पिन के बादशाह हरभजन सिंह ने कहा कि क्रिकेट उनका गुरु है तो बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने स्पोर्ट्स को अपना गुरु माना है।
भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और उनके गुरु राजकुमार शर्मा के बीच भी खूब पटती है। विराट हर छोटी गलती की चर्चा अपने गुरू से करते हुए कई बार मैदान में नजर आ जाते है। हाल ही में विराट के गुरू ने इंग्लैंड में कोहली के द्वारा खेले गई शानदार पारी पर अपनी खुशी तहे दिल से जाहिर की।