आपकों बता दें, कि पाकिस्तान के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज इमाम उल हक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व वर्तमान पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल के भतीजे के है.
मेरी गलती नहीं, कि मैं इंजमाम का भतीजा हूं

22 वर्षीय इमाम उल हक़ ने अपने एक बयान में कहा, “मैं इमाम उल हक के नाम से ही अपनी पहचान बनाना चाहता हूं. मैं लोगो को बताना चाहता हूं, कि मैं पहले इमाम उल हक़ हूं और फिर उसके बाद इंजमाम का भतीजा, और हाँ वह मेरे चाचा है और यह मेरी गलती नहीं हैं.”
इमाम उल हक़ ने आगे कहा, “मैने 9 एकदिवसीय मैचों में 4 शतक बनाये है. इसलिए मुझे यह फर्क नहीं पड़ता, कि मेरे चयन को लेकर लोग या मीडिया वाले क्या कहते हैं. मैं अपने प्रदर्शन का श्रेय अपनी टीम के मैनेजमेंट और अपने परिवार वालों को देना चाहूँगा. दोनों ने ही मुझे काफी सपोर्ट किया हैं.
भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा

भारतीय टीम से होने वाले मैच को लेकर उन्होंने कहा, “मैं भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं. मेरे लिए हांगकांग या भारत दोनों के खिलाफ मैच एक समान हैं.
हम प्रत्येक मैच और प्रतिद्वंद्वी को देख रहे हैं. हम सिर्फ भारत के लिए ही तैयारी नहीं कर रहे हम अपनी सभी विपक्षी टीमों के बारे में सोच रहे हैं.
कोहली के टीम में ना होने से पड़ेगा फर्क

अन्य लोगों की तरह, इमाम ने भी माना की कोहली के भारतीय टीम में ना होने के चलते फर्क पड़ेगा. उन्होंने कहा, “भारत एक बहुत अच्छी टीम है, लेकिन विराट कोहली के के ना होने से उनकी टीम में जरुर फर्क पड़ेगा.”
“मुझे नहीं लगता की भारत और पाकिस्तान के दौरान पिछले खेले कई मैचों का कोई मनोवैज्ञानिक लाभ नहीं है. हम सिर्फ आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं. जैसा हमने चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था.
आपको भारत के खिलाफ मैच में अपनी नसों को नियंत्रित करना होगा, क्योंकि इस तरह के मैचों में चीजें आसानी से आपके खिलाफ जा सकती हैं.
The post एशिया कप : इंजमाम के भतीजे इमाम उल हक़ ने विराट कोहली को लेकर कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.