स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच आज (28 सितम्बर) एशिया कप का फाइनल मैच खेला जायेगा। फाइनल मैच के लिए दोनों टीमें तैयार है। वहीं भारतीय टीम एशिया कप खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन बांग्लादेश टीम उलटफेर करने में माहिर है। वह काफी बार बड़ी-बड़ी क्रिकेट टीमों को उलटफेर का शिकार बना चुकी है, जिसमे भारतीय टीम का नाम भी शामिल है।
एशिया कप के फाइनल तक के सफर में भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में जीते, वहीं बांग्लादेश ने दो बार पाकिस्तान को हराया। यहीं नहीं अफगानिस्तान और हांगकांग से भी उसकी कड़ी टक्कर हुई। अब तक भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा, शिखर धवन, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली है। हालांकि, बांग्लादेश से फाइनल मैच जीतना आसान नहीं होगा। इसलिए भारत को इन खास बातों का ख्याल रखना होगा-
* साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 180 के बड़े अंतर से बुरी तरह हराया। इससे पहले भारत को 2014 वर्ल्ड टी-20 फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। जो गलती भारत में इन फाइनल में की है उनको ध्यान में रखना होगा।
* भारतीय टीम के स्पिनर्स और फास्ट बॉलर्स को भी 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच को ध्यान में रखकर गेंदबाज़ी करनी होगी।
* भारतीय टीम के टॉप-3 बल्लेबाज़ों को रूककर खेलना होगा, अक्सर सलामी बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो जाने पर मिडिल ऑर्डर को काफी संघर्ष करना पड़ता है जिससे टीम बड़ा स्कोर या स्कोर तक नहीं पहुंच पाती है।
Herald