पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रोबिन सिंह ने कल अपना 45वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने भारत के 1 टेस्ट और 136 वनडे मैच खेले हैं। इसके अलावा वह टीम इंडिया के फील्डिंग कोच भी रह चुके हैं।
त्रिनिदाद में हुआ था जन्म

रोबिन सिंह ला जन्म कैरेबियाई द्वीप त्रिनिदाद में हुआ था। 19 साल की उम्र में वह भारत आ गए और मद्रास यूनिवर्सिटी से पढाई की और क्लब क्रिकेट भी खेलना शुरू कर दिया। जल्द ही उनका चयन तमिलनाडू रणजी टीम में हो गया। साल 1988 में तमिलनाडू की टीम रणजी विजेता बनी और उसमें रोबिन सिंह का काफी अहम योगदान था।
1989 में उन्हें उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला। उन्होंने अपना वनडे डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हीं के घर में किया था। वह भारत के लिए वनडे खेलने वाले विदेश में जन्मे पहले खिलाड़ी थे।
ऐसा रहा है करियर

रोबिन सिंह ने भारत के लिए 136 वनडे मैच मैच खेले थे। इन मैचों में उन्होंने 2,336 रन बनाने के साथ ही 69 विकेट भी चटकाए थे। इस प्रदर्शन के बावजूद उन्हें सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 1998 में एकमात्र टेस्ट मैच खेला था। उस मैच में रोबिन सिंह ने 27 रन बनाये जबकि उन्हें गेंदबाजी में कोई भी सफलता नहीं मिली।
संन्यास के बाद कर रहे कोचिंग

संन्यास के बाद 2004 में रोबिन सिंह ने सबसे पहले हांगकांग टीम की कोचिंग की। उन्होंने टीम को एशिया कप तक पहुचाया। इसके बाद वह भारत ए टीम के भी कोच बने। 2007 में उन्हें भारतीय टीम का फील्डिंग कोच भी नियुक्त किया गया। आईपीएल के शुरू होने के बाद वह पहले सत्र में डेक्कन चार्जर्स के मुख्य कोच थे।
2009 में भारत के फ़ील्डिंग कोच रहते हुए वह मुंबई इंडियंस के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े। उसके बाद से अभी तक वह मुबई टीम के साथ जुड़े हैं। इसके अलावा कैरेबियाई प्रीमियर लीग में वह 2013 से बारबाडोस ट्राइडेंट्स के भी मुख्य कोच हैं।
The post एकलौता भारतीय खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज में पैदा हुआ लेकिन भारत के लिए खेला क्रिकेट appeared first on SportzWiki Hindi.