खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किसी पार्टी की ओर से प्रत्यार्शी बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर भारत के महान खिलाडिय़ों में शामिल राहुल द्रविड़ ने ये बात कही है। राहुल द्रविड़ ने कहा कि उनकी राजनीति में दिलचस्पी नहीं है उनका 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में उतरने का कोई इरादा नहीं है।
इस चुनावों में किसी पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनने की बात पर राहुल द्रविड़ अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी ने मुझसे इस मामले में संपर्क नहीं किया और मेरी इसमें रूचि भी नहीं है। एक समय भारतीय टीम में विकेटकीपर की जिम्मेदार निभाने वाले द्रविड़ ने कहा कि असल में मेरी राजनीति में ही कोई दिलचस्पी नहीं है।
जन्मदिन विशेष: किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं गेल का ये रिकॉर्ड तोडऩा
इस दौरान राहुल दविड़ ने दुबई में चल रहे एशिया कप को लेकर भी बात कही। उन्होंने एशिया कप में भारतीय टीम को अफगानिस्तान को लेकर भी सर्तक रहने की सलाह दी है। एशिया कप में अफगानिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर सुपर चार में प्रवेश किया है।
भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि एशिया कप में भारत को केवल चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान पर भी नजर रखनी चाहिए। भारत-ए टीम के कोच द्रविड़ ने कहा कि अफगानिस्तान की टीम ने इस समय एशिया कप में शानदार प्रदर्शन दूसरी टीमों को चौंकाया है। इस टीम ने श्रीलंका को 91 रन से और बांग्लादेश को 136 रन से शिकस्त दी है।