Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित का कप्तानी रिकॉर्ड हैं शानदार, लेकिन विराट के टीम में न होने से जाने क्या होगा टीम को नुकसान

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. बता दें, कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है.

विराट की अनुपस्थिति में रोहित होंगे टीम के कप्तान

बता दें, कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में एशिया कप में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. रोहित शर्मा पहले भी भारतीय टीम की कई बार कप्तानी कर चुके है. उनके कप्तानी के आँकड़े काफी शानदार है.

रोहित की कप्तानी के आँकड़े शानदार 

बता दें, कि भारत की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा के आँकड़े बहुत शानदार है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 9 टी-20 मैच खेले है. जिसमे से भारत ने 8 मैच जीते है और सिर्फ एक मैच ही हारा है.

रोहित का भारत की टी-20 क्रिकेट की कप्तानी में 88.88 का शानदार जीत प्रतिशत है. वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने भारत की कप्तानी 3 मैचों में की है और इन तीन मैचों में भारतीय टीम ने 2 मैच जीते है.

निदहास ट्रॉफी में बनाया था भारतीय टीम को चैंपियन 

बता दें, कि रोहित शर्मा ने भारत को निदहास ट्राई सीरीज में चैंपियन बनाया था. श्रीलंका में खेली गई इस ट्राई सीरीज में भारतीय टीम को सिर्फ एक मैच में हार मिली थी.

रोहित शर्मा की आईपीएल में भी कप्तानी शानदार रही है वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को तीन बार आईपीएल का चैंपियन बना चुके है. वह 2013, 2015, 2017 में अपनी टीम को आईपीएल ट्रॉफी दिला चुके है. रोहित के कंधो पर अब भारत को एशिया कप 2018 का चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी है.

क्या बड़े टूर्नामेंट में विराट का आराम करना सही ?

एशिया कप एक काफी बड़ा टूर्नामेंट है. जहां पाकिस्तान व श्रीलंका जैसी मजबूत टीमें भी होगी. ऐसे में क्या भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली का आराम करना एक सही फैसला है.

एशिया कप के बाद भारत को वेस्टइंडीज के साथ अपनी घरेलू जमीन पर सीरीज खेलनी है. शायद विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम देना एक सही फैसला होता.

The post रोहित का कप्तानी रिकॉर्ड हैं शानदार, लेकिन विराट के टीम में न होने से जाने क्या होगा टीम को नुकसान appeared first on SportzWiki Hindi.