Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब विराट कोहली ने तोड़ा ब्रायन लारा का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अन्तिम टेस्ट मैच में भले ही भारतीय टीम पहली पारी में बढ़त हासिल नहीं कर सकी हो, लेकिन टीम इंडिया की इस पारी में कप्तान विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

कपिल की बायोपिक '83' में ये साउथ का सुपरस्टार निभाएंगा इस भारतीय आक्रामक बल्लेबाज की भूमिका

इस पारी में विराट कोहली ने 49 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने यह उपलब्धि सबसे तेज हासिल करने के मामले में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है।

ये हैं वो टॉप बल्लेबाज जिन्होनें वनडे में लगाए सबसे ज्यादा चौके, तीसरा नाम चौंकाने वाला

29 वर्षीय विराट कोहली ने अपने अन्तरराष्ट्रीय करियर में 18000 रन पूरे करने के लिए 382 पारियां खेलीं जबकि वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा ने 411 पारियां खेलकर यह उपलब्धि हासिल की।अगर इस मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बात की जाए तो उन्होंने अपने 18000 रन 412 पारियां में पूरे किए थे।

US OPEN: विवादित फाइनल में सेरेना का 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का टुटा सपना, इस जापानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारत ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (86), पदार्पण मैच खेल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी (56) और कप्तान विराट कोहली (49) की शानदार पारियों की मदद से 292 रन बनाए थे।

भारत की इस पारी में हनुमा विहारी ने भी अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवाई है। विहारी ने अपने पहले ही टेस्ट में 124 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की सहायता से 56 बनाए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने रखी बच्चे पैदा करने को लेकर ये अजीब शर्त, क्या पति विराट कर पाएंगे पूरा

इसके साथ ही विहारी अपने पदार्पए टेस्ट मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के 26वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस पहले भारतीय टीम की ओर से अन्तिम बार पिछले साल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टेस्ट डेब्यू करते हुए श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।