इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ एलिस्टर कुक ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. भारत के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट के बाद वो क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. उनके क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद इंग्लैंड टीम में उनके स्थान को लेकर एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो जाएँगे. इसमे उनके स्थान के लिए सबसे आगे चल रोरी बर्न्स ने टीम में स्थान को लेकर बात की और उन्होंने बताया कैसे वो कुक की जगह टीम में ले सकते हैं.
मैं टीम में उनकी जगह ले सकता हूँ

कुक की जगह टीम में स्थान को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“कुक का करियर बेहद शानदार रहा है. मुझे नही लगता है मैं कभी भी उनकी बराबरी कर पाऊंगा.लेकिन अगर टीम में कोई स्थान है और ये काफी अच्छा है. मैं इस पर स्थान अपना दावा पेश करना चाहूँगा. देखते है आने वाले समय में क्या होता हैं. “
बेहद यादगार रहा हैं कुक का करियर

कुक ने 21 साल की उम्र में 2006 में भारत के खिलाफ ही टेस्ट प्रारूप में पदार्पण किया था. उन्होंने अपने करियर में अब तक 160 टेस्ट मैचों में 12,254 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं. इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी उनके टेस्ट रनों और शतकों के करीब नहीं पहुंचा है.
संन्यास को लेकर अपने जारी बयान में कुक ने कहा था कि
“मैंने अपनी क्षमता और उम्मीद से अधिक उपलब्धि हासिल की है और कई दिग्गजों के साथ इतने लंबे समय तक खेलने का अवसर हासिल कर स्वयं को सौभाग्यशाली भी महसूस करता हूं. पिछले कुछ माह से काफी सोच विचार के बाद मैंने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अपने संन्यास की घोषणा करने का फैसला लिया है.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ भविष्य में ड्रेसिंग रूम साझा न करने का विचार जानने के बाद भी मेरे लिए यह फैसला लेना मुश्किल था, लेकिन यही सही समय है.”
The post इस युवा खिलाड़ी ने दिया साहसिक बयान, कहा मुझे लेनी है टीम में एलिस्टर कुक की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.