रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मौजूदा गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को टीम का नियमित कोच बनाने का ऐलान कर दिया. आशीष गैरी कर्स्टन के साथ कोचिंग नेतृत्व टीम का हिस्सा होंगे. इस बात की पुष्टी आरसीबी ने बुधवार को सुबह की.
\बता दें, नेहरा पिछले सीजन में आरसीबी में शामिल हुए थे. गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुख्य कोच डेनियल विटोरी को मुख्य कोच पद से हटा दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल में आरसीबी के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से ये फैसला लिया गया.

आपको बतो दें, नेहरा ने खेल के सभी प्रारूपों में खेला है. इसके साथ ही वे दो बार क्रिकेट विश्व कप, दो बार एशिया कप और तीन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में, उन्होंने अतीत में विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के चेयरमैन संजीव चुरीवाला ने कहा, “हम कोचिंग नेतृत्व टीम के हिस्से के रूप में आशीष नेहरा आरसीबी में शामिल होने से बहुत खुश हैं. आशीष और गैरी टीम को बेहतर प्रदर्शन देने में मदद करने के लिए कप्तान का सहयोग करेंगे.”
आशीष नेहरा ने आरसीबी के कोच के रूप में उनकी नियुक्ति पर कहा, “मुझे पिछले सीजन में आरसीबी की कोचिंग टीम में शामिल होने का विशेषाधिकार मिला और टीम के बारे में बहुत उत्साहजनक महसूस हुआ. मैं फ्रेंचाइजी के साथ नेतृत्व की स्थिति में विचार करने के लिए टीम प्रबंधन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. और आगे के सफल सीजन के लिए तैयार हूं.”
गौरतलब है इस साल के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम 14 में से सिर्फ 6 ही मैच जीत सकी थी. टीम में एबी डीविलियर्स और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के होने के बावजूद टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी.
हालांकि कोहली और डीविलियर्स को बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला, वहीं गेंदबाजी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी। 2017 का आईपीएल सीजन आरसीबी के लिए और भी बुरा रहा था, उस सीजन टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी.
The post भारतीय टीम से सन्यास ले चुके आशीष नेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम ने नियुक्त किया अपना कोच appeared first on SportzWiki Hindi.