Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गंभीर ने की पाकिस्तानी क्रिकेटर की बोलती बंद, कोहली पर उठा था सवाल

नई दिल्ली
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और तनवीर अहमद के बीच जबरदस्त बातचीत हुई। इस दौरान गंभीर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का बचाव किया। इस टीवी चर्चा में तनवीर ने कोहली को भगौड़ा कहने की कोशिश की थी, जिसके बाद गंभीर ने उनको करारा जवाब दिया। बता दें कि कोहली को एशिया कप के लिए आराम दिया गया है। 

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारत के दो न्यूज चैनलों के बीच एक ट्रांसमिशन हुआ। जिसमें सभी एक्सपर्ट मैच को लेकर अपनी राय दे रहे थे। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने कोहली को लेकर एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि कोहली डर की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। तनवीर ने कहा कि अगर कोहली चोट के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं तो पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं। कोहली डर गए हैं और इसी वजह से उन्होंने एशिया कप से आराम ले लिया है।

गंभीर ने दिया करारा जवाब
इसके बाद कोहली का बचाव करते हुए गंभीर ने कहा कि तनवीर और कोहली में जमीन-आसमान का फर्क है। कोहली के नाम 35 अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं, उतने तो तनवीर ने अंतर्राष्ट्रीय मैच भी नहीं खेले हैं। गंभीर ने टीवी पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की बोलती बंद की, तो मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया।