स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है और भारत में आराम फरमा रहे है। छुट्टियों में धोनी ने कई ऐड की शूटिंग की और कई इवेंट्स में गए। हाल में धोनी मोटिवेशनल कार्यक्रम को लेकर सीआईएसएफ सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने तमाम सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। एक सवाल जो काफी समय से उनके लिए सिर दर्द बना हुआ था। वो ये था सन्यास का। कई समय से धोनी के संन्यास की अटकले लगाई जा रही थी।
इस सवाल पर उन्होंने कहा कि करियर में एक वक्त ऐसा आता है जहां उतार और चढ़ाव लगा रहता है, लेकिन कोशिश हमेशा फॉर्म में वापसी करने की होती है। धोनी कहा कि मीडिया ट्रायल और प्रेशर को अपने से दूर रखने की कोशिश करता हूं। अपनी हमर कार से जैसे ही धोनी कैंप पहुंचे वहां अधिकारियों, जवानों और उनके परिवार के सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। धोनी का ऑटोग्राफ लेने को लेकर प्रसंशकों के बीच होड़ सी दिखी। इस दौरान धोनी ने सीआईएसएफ कैंटीन का भी दौरा किया और उसके बाद किचन भी गए।
सीआईएसएफ कैंप में जवानों के बीच धोनी ने काफी समय बिताया। इस दौरान धोनी ने मोटिवेशनल स्पीच भी दी। धोनी को खुद के बीच पाकर सीआईएसएफ जवानों में उत्साह का माहौल दिखा। जवानों का कहना है कि धोनी को खुद के बीच पाकर उनका हौसला बढ़ा है। इसके बाद जवानो ने धोनी के साथ सेल्फी ली। कार्य्रक्रम से निकलने के दौरान धोनी अपने नन्हे प्रसंशकों को प्यार करते नजर आये। आपको जानकारी में बता दें धोनी अपनी ब्लैक को खुद ड्राइव करके लेके गए थे और बगल वाली सीट पर धोनी के बचपन के दोस्त चित्तू नजर आए।
आपको बता दें, धोनी कहीं जाते है तो फैंस की भीड़ उमड़ जाती है। उनकी सुरक्षा में सुरक्षाबलों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। दुनिया भर में धोनी की जबरदस्त फैन फोल्लोविंग है।
Herald