भारतीय टीम ने एशिया कप-2018 के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर खिताबी जीत दर्ज की. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया. फाइनल को मिलाकर भारत ने कुल 6 मैच खेले, जिसमें पांच में जीत दर्ज की जबकि एक टाई रहा.
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जीत दर्ज करने के मामले में तीसरे नंबर पर भारत
शुक्रवार को एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को हराते ही भारतीय टीम ने एक उपलब्धि अपने नाम करली. भारत की ये अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 700वीं जीत है. अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद भारतीय टीम अब सिर्फ दो टीमों से पीछे है.

हर एक वर्ष भारतीय टीम एक मजबूत टीम बनकर सामने आ रही है. जिसके चलते भारत के जीत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने जीत की लत लगानी शुरु की थी. जिसे आगे बढ़ाते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नेतृत्व में टीम को कई उपलब्धियां दिलायी.
आज भारत दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली भी अपनी आक्रामकता के साथ टीम को जीत दिला रहे हैं. हालांकि एशिया कप में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने भी टीम की कमान को बेहतर तरीके से संभाला और टीम को चैंपियन बनाया.
सर्वाधिक जीत के मामले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से पीछे
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज करने के मामले में भारत अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से पीछे है. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया काफी आगे है. ऑस्ट्रेलिया 995 अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में जीत दर्ज कर चुका है. जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड टीम के नाम 767 अन्तर्राष्ट्रीय जीत दर्ज हैं.

भारतीय टीम जिस तरह से क्रिकेट खेल रही है. उसे देख कर लगता है टीम आने वाले कुछ वर्षों में एक नए मुकाम पर होगी. अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 700 जीत दर्ज करना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का क्रिकेट में एक समय प्रभुत्व रहा है. तब भारतीय टीम अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेहद कमजोर हुआ करती थी. वहीं अब दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भारत का है और टीम भी ऊँचाइयों पर पहुंच रही.
The post सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंची टीम इंडिया, जाने कौन हैं पहला appeared first on SportzWiki Hindi.