Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज बने कुक

खेल डेस्क। अपने टेस्ट करियर का विदाई मैच खेल रहे एलिस्टेयर कुक (147) और कप्तान जो रूट (125) रन की शतकीय पारियों की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मुकाबल में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

अंपायर के फैसले पर विरोध जताना एंडरसन को पड़ा महंगा, लगा जुर्माना

इस दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 259 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम को बड़ी बढ़त दिलाई है। इंग्लैंड ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में चाय के समय तक 6 विकेट 364 रन बना लिए हैं। इस तरह उनकी कुल बढ़त 404 रन की हो गई हैं।

इसी के साथ मेजबान टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक अपने पहले और अंतिम टेस्ट मैच में शतक जडऩे वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद इस क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे कुक

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने भारत के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत नागपुर में साल 2006 में की थी। इस मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी खेल शानदार आगाज किया था।

इस मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 60 और दूसरी पारी में 104 रन की शतकीय पारी खेली थी। अब कुक ने 71 और 147 रन की पारियां खेल अपने विदाई मैच को भी यादगार बना दिया है।

रोचक बात ये है कि कुक ने अपना पहला और अन्तिम मैच भारत के खिलाफ ही खेला है। यह कुक का 33वां टेस्ट शतक है। अपने करियर के पहले और अन्तिम टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले खिलाडिय़ों की बात की जाए तो उनमें ऑस्ट्रेलिया के रेगी डफ, बिल पोन्सफोर्ड और ग्रेग चैपल तथा भारत के मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम शामिल हैं।

तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतकर जोकोविक ने की इस महान खिलाड़ी की बराबरी

कुक ने भारतीय टीम के खिलाफ सातवां टेस्ट शतक लगाकर केविन पीटरसन को पीछे छोड़ दिया है। केविन पीटरसन ने भारत के खिलाफ छह शतक लगाए थे।

कुक अपने विदाई टेस्ट की अन्तिम पारी में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हनुमा विहारी का शिकार हुए। कुक ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 286 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके लगाए।