स्पोर्ट्स डेस्क ।इन दिनों भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौर पर है और टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। विराट भारत को सीरीज तो नहीं जीत सकें लेकिन सारी दुनिया को अपने बल्ले का दम जरूर दिखाया है । लेकिन कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच बढ़ती दूरियों के कारण उनके फैंस बहुत नाराज है । खबरों के अनुसार बताया जा रहा है इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जंग छीड़ चुकी और इस बात की जानकारी उनके इंस्टाग्राम और ट्विटर के माध्यम से पता चली है । इन दोनों खिलाड़ी के बीच बढ़ती दूनियां सब लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। विराट और रोहित ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के साथ रोहित ने अनुष्का शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया है।
अचानक से एक दूसरे को अनफॅालो करना कोई छोटी बात नहीं है और इस बात से पता चलता है की ये दो दोस्त किसी बात को लेकर एक दूसरे से नाराज है। अभी तक इस बात का पता नहीं चला है की इन दोनों ने किस वजह से एक दूसरे का अनफॉलो किया है। रोहित अपने ट्विटर पर युवराज , एबी डिविलियर्स, सौरव गांगुली, एमएस धोनी, शार्दुल ठाकुर, पार्थिव पटेल, मुरली विजय , रविचंद्रन अश्विन, अजीत अगरकर, एडम गिलक्रिस्ट, प्रज्ञान ओझा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, अजिंक्य रहाणे और सचिन तेंदुलकर का फॉलो करते है।
लेकिन अब इस लिस्ट से विराट कोहली का नाम हट गया है। इन दोनों खिलाड़ियों की बीच अगर दूरियां बढ़ती है तो यह टीम के लिए अच्छा नहीं होगा। अगर इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी है तो इन दोनों को बात करके उस नाराजगी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। लेकिन अभी इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से कोई बयान नहीं दिया है।
Herald