Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज का शेड्यूल हुआ घोषित, जाने कब और भारत के किन शहरों में होंगे मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी टीमों के साथ बड़ी और अहम सीरीज खेली हैं और इस साल अभी भी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया जैसी एक और बड़ी टीम के साथ सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के बड़े दौरे के लिए जाएगी जहां पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी-20, 3 वनडे और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

भारत अगले साल ऑस्ट्रेलिया टीम की करेगा मेजबानी

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम तो पिछले ही दिनों सामने आ गया है जो 21 नवंबर से टी-20 सीरीज के साथ शुरू होगा तो वहीं इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाली सीरीज का एक और कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसमें भारत को अगले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है।

2019 में फरवरी-मार्च में खेली जाएगी 5 वनडे और 2 टी-20 मैचों की सीरीज

जी हां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल यानि 2019 में फरवरी-मार्च में 5 वनडे और 2 टी-20 मैचों की सीरीज भारत की मेजबानी में खेली जानी है। इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जहां 24 फरवरी से पहले तो 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी तो वहीं इसके बाद दोनों टीमों के बीच 10 मार्च से 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

2019 विश्व कप को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है ये सीरीज

ऑस्ट्रेलिया टीम के इस भारत दौरे को दोनों ही टीमों के लिए विश्व कप 2019 को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे से दोनों ही टीमों को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए तैयारी का बड़ा मौका मिलेगा।  इस दौरे पर होने वाली दोनों फॉर्मेट की सीरीज के कार्यक्रम को स्थान के साथ जारी कर दिया गया है।

पांच मैचों की वनडे सीरीज

तारीख मैच स्थान
24 फरवरी पहला वनडे मोहाली
27 फरवरी दूसरा वनडे हैदराबाद
2 मार्च तीसरा वनडे नागपुर
5 मार्च चौथा वनडे दिल्ली
8 मार्च पांचवां वनडे रांची

दो मैचों की टी-20 सीरीज

तारीख  मैच स्थान
10 मार्च पहला टी-20 बैंगलुरू
13 मार्च दूसरा टी-20 विशाखापट्टनम

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज का शेड्यूल हुआ घोषित, जाने कब और भारत के किन शहरों में होंगे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.