Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : भारत और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप में ये होगी तीसरी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए अभी तक कई टीमों ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। एशिया कप के लिए भारत ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसके अलावा अब एशिया कप के लिए टीमों का ग्रुप बन गया है। भारत के ग्रुप में तीसरी टीम का फैसला हो गया है। बताया जा रहा है कि भारत के ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा तीसरी टीम हांगकांग होगी। । हांगकांग ने गुरुवार को एशिया कप क्वालीफायर-2018 के फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को शिकस्त देकर एशिया कप में अपनी जगह पक्की की है। साथ ही इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरिज खेल रही है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के अलावा तीसरी टीम का नाम फाइनल नही किया गया था। लेकिन हाल ही में । हांगकांग ने गुरुवार को एशिया कप क्वालीफायर-2018 के फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को हरा दिया है इसके साथ ही हांगकांग ने एशिया कप में अपनी जगह पक्की की है। बताया जा रहा है कि वर्षा के कारण मैच बाधित रहा और इस मैच में हांगकांग ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को दो विकेट से हराकर एशिया कप में जाने जा टिकट फाइनल कर लिया है। इसके साथ ही वह भारत और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप की त्सिसरी टीम बन गयी है।

साथ ही बताया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में नौ विकेट पर केवल 176 रन ही बना सकी। साथ ही हांगकांग ने तीन गेंदे शेष रहते 23.3 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि एशिया कप में हांगकांग अब अपना पहला मैच 16 सितम्बर को पाकिस्तान से खेलेगी जबकि वह 18 सितम्बर को भारत से मुकाबला करेगी।



Herald